दाड़लाघाट भराड़ीघाट पूर्व सैनिक लीग की बैठक 25 दिसंबर को आयोजित की जाएगी
दाड़लाघाट भराड़ीघाट पूर्व सैनिक लीग की बैठक 25 दिसंबर को आयोजित की जाएगी।यह बैठक अंबुजा चौक पर नजदीक जोगिंदरा बैंक,ठाकुर देवी राम कंपलेक्स में आयोजित की जाएगी।जानकारी देते हुए लीग के प्रधान हीरालाल ठाकुर ने बताया कि यह बैठक 11:00 बजे शुरू हो जाएगी।बैठक का मुख्य एजेंडा वीर नारियों,पूर्व सैनिकों और अपाहिज दिव्यांग पूर्व सैनिकों के जो भी आश्रित होंगे उनके पेंशन संबंधी कागजों की जांच की जाएगी और उन्हें दुरुस्त करने का तरीका बताया जाएगा।उन्होंने पूर्व सैनिक की वीर नारियों दिव्यांगों इत्यादि से पेंशन डॉक्यूमेंट ईसीएचएस कार्ड और कैंटीन स्मार्ट कार्ड के बारे में चर्चा करने की बात भी कही।हीरालाल ने पूर्व सैनिक लीग के सभी सदस्यों से भी इस बैठक में अवश्य भाग लेने का आह्वान किया है।उन्होंने सभी वीर नारियों पूर्व सैनिकों या दिव्यांग आश्रितों से आह्वान किया है कि वह अपने सभी डाक्यूमेंट्स लेकर मीटिंग में अवश्य पधारें।