बफ़ड़ी में आग से दो गौशालाएं राख, विधायक आशीष शर्मा ने दी राहत
21 अक्टूबर
हमीरपुर। विधानसभा क्षेत्र हमीरपुर की ग्राम पंचायत बफ़ड़ी के बफ़ड़ी गांव में बुधवार को अचानक हुए अग्निकांड में दो गौशालाएं जलकर पूरी तरह राख हो गईं। इस हादसे में पीड़ित परिवारों को भारी आर्थिक नुकसान का सामना करना पड़ा है। अग्निकांड की सूचना मिलते ही हमीरपुर सदर के विधायक सदर आशीष शर्मा ने तुरंत मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का निरीक्षण किया और प्रभावित परिवारों के प्रति अपनी गहरी संवेदनाएं व्यक्त की। उन्होंने उन्हें फौरी राहत प्रदान की।विधायक आशीष शर्मा ने कहा कि इस कठिन समय में वह प्रभावित परिवारों के साथ खड़े हैं। प्रशासन को निर्देश दिए गए हैं कि नुकसान का त्वरित आकलन कर पीड़ित परिवारों को सरकार व प्रशासन की ओर से नियमानुसार हर संभव उचित सहायता जल्द से जल्द उपलब्ध कराई जाए।
