देहरा : टीजीटी पदनाम देने हेतु सीएस जयराम ठाकुर का हार्दिक आभार-संस्कृतभारती
विनायक ठाकुर । देहरा
बजट सत्र में मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने शास्त्री व भाषाध्यापकों को टीजीटी पदनाम देकर प्रदेश में संस्कृत-भारती संगठन की चिर-प्रतीक्षित मांग को पूरा कर दिया है। अतः संगठन के प्रान्त-अध्यक्ष प्रो. लक्ष्मीनिवास पाण्डेय की अगवाई में सभी कार्यकर्त्ताओं ने प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री का हृदय से आभार प्रकट किया तथा प्रागपुर बाजार में आयोजित विजयोत्सव में संस्कृत श्लोकों व गीतों के माध्यम से प्रसन्नता को प्रकट किया। संगठन के देहरा जिला मंत्री डॉ. पुरुषोत्तम ने हस्ताक्षर अभियान में सहयोग करने वाले संस्कृत-समर्थक सामाजिकों का भी कोटिशः धन्यवाद ज्ञापित किया। इस अवसर पर संगठन के प्रांत-विद्यालय-प्रमुख डॉ. सत्यदेव, सह-शिक्षणप्रमुख डॉ. मनीष जुगरान, जिला सहमंत्री केवल, शिक्षणप्रमुख डॉ. प्रदीप, संपर्क प्रमुख डॉ. दीप कुमार, डॉ. मुकेशशर्मा, डॉ. प्रतिज्ञा, डॉ. भूपेंद्र, मनोज्ञा तथा अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
