धर्मशाला : हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा हिमाचल दिवस समारोह-एडीसी
जिला स्तरीय हिमाचल दिवस समारोह की तैयारियों के लिए समीक्षा बैठक का आयोजन
फर्स्ट वर्डिक्ट। धर्मशाला
धर्मशाला के पुलिस मैदान में 15 अप्रैल को जिला स्तरीय हिमाचल दिवस समारोह हर्षोल्लास के मनाया जाएगा। यह जानकारी अतिरिक्त उपायुक्त राहुल कुमार ने आज जिला स्तरीय हिमाचल दिवस समारोह के प्रबंधाें की समीक्षा के लिए अधिकारियों के साथ आयोजित बैठक की अध्यक्षता करते हुए दी। उन्होंने समारोह के सफल आयोजन के लिए संबंधित विभागों के अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए समयबद्ध तरीके से सभी इंतजाम पूरा करने को कहा। उन्होंने कहा कि 15 अप्रैल को मुख्यातिथि द्वारा शहीद स्मारक में माल्यार्पण किया जाएगा तथा इसके उपरांत पुलिस मैदान में ध्वजारोहण तथा परेड का निरीक्षण और मार्च पास्ट की सलामी लेंगे। उन्होंने बताया कि पुलिस, महिला पुलिस दल, टैªफिक पुलिस, होमगार्ड, एनसीसी, एनएसएस, स्काउट एंड गाइड के अलावा होमगार्ड का बैंड मार्च पास्ट में भाग लेंगे।इस बैठक में जिला के समस्त अधिकारियों ने भाग लिया।
