Palampur:- हिमाचल पथ परिवहन निगम द्वारा कर्मचारियों के लिये निशुल्क आंख एवं जनरल चेकअप कैंप आयोजित किया
हिमाचल पथ परिवहन निगम द्वारा पालमपुर मुख्य बस अड्डे पर निगम के कर्मचारियों के लिये एक निशुल्क आंख एवं जनरल चेक अप कैंप आयोजित किया गया जिसका उद्घाटन डिप्टी डिविजनल मैनेजर पंकज चड्ढा ने रिबन काटकर किया। इस अवसर पर डॉ विनय महाजन मेडिकल सुपरिटेंडेंट पालमपुर अस्पताल विशेष अतिथि के रूप में मौजूद थे। इस अवसर पर 190 कर्मचारियों की आंखों के साथ उनका जनरल चेक अप भी किया गया। इंडियन आयल कारपोरेशन के सहयोग से आयोजित इस कैंप में रोटरी आई फाऊंडेशन पालमपुर तथा सिविल अस्पताल पालमपुर के चिकित्सकों तथा अन्य स्टाफ ने कैंप मे अपनी सेवाएं दीं। इस अवसर पर डिप्टी मैनेजर पंकज ने कहा की एचआरटीसी के चालकों ओर परिचालकों को समय के अभाव के कारण अपना चेकअप करवाने में कठिनाई पेश आती है, जबकि इन लोगों के सहारे कई लोगों की जिन्दगियां जुड़ी होती है, इनकी आंखों से अन्य रोगों के चेकअप के लिए हिमाचल पथ परिवहन निगम ने बस अड्डे पर ही अब इनके चेकअप के लिए निशुल्क कैंप लगाने शुरू कर दिए हैं ताकि इन लोगों को कोई किसी प्रकार की कठिनाई ना आए। इस अवसर पर मेडिकल सुपरिंटेंडेंट सिविल अस्पताल पालमपुर डॉ विनय महाजन ने भी अपने बिचार रखे । आई स्पेशलिस्ट राकेश कुमार, दीक्षा मंडयाल, मेडिकल ऑफिसर सुमित कटोच, सीनियर ऑप्टोमेट्रिस्ट नितिन राणा तथा इंडियन ऑयल से मैनेजर आई बी अतुल कुमार मीणा, अड्डा इंचार्ज महेंद्र राणा तथा अन्य लोग उपस्थित रहे।
