कुल्लू: पतलीकूहल पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 2.286 ग्राम चरस के साथ आरोपी गिरफ्तार
पतलीकूहल थाना की पुलिस टीम गश्त के दौरान बड़ी कार्रवाई को अंजाम देने में सफल रही है। पुलिस को यह सफलता शरण गांव से करीब 500 मीटर आगे एक मोड़ के पास मिली, जहां एक व्यक्ति के कब्जे से भारी मात्रा में चरस बरामद की गई। पुलिस के अनुसार, गश्त के दौरान आरोपी बिशन दास पुत्र स्वर्गीय काली दास, निवासी गांव शरण, डाकघर नग्गर, तहसील व जिला कुल्लू, उम्र 52 वर्ष, को शक के आधार पर रोका गया। तलाशी लेने पर उसके कब्जे से 2 किलो 286 ग्राम चरस (कैनाबिस) बरामद की गई।
इस संबंध में थाना पतलीकूहल में मुकदमा नंबर 08/2026, दिनांक 18 जनवरी 2026 को एनडीपीएस एक्ट की धारा 20 के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। मामले की जांच थाना प्रभारी इंस्पेक्टर रजत द्वारा की जा रही है। पुलिस यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि बरामद चरस कहां से लाई गई थी और इसे कहां सप्लाई किया जाना था।
