मंडी: सरकाघाट में अनियंत्रित होकर खेत में गिरी HRTC बस, चालक सहित कई घा**यल
हिमाचल प्रदेश में गंभीर हादसें टलने का नाम ही नहीं ले रहे है। सिरमाैर जिले के बाद अब मंडी जिला में एक और बस हादसा हुआ है। मंडी जिले में गोभड़ता से सरकाघाट जा रही HRTC की एक बस शनिवार सुबह करीब 8:00 बजे हवाणी के पास हादसे का शिकार हो गई। हादसे के समय बस में करीब 15 यात्री सवार थे। प्राप्त जानकारी के अनुसार चालक को अधिक चोटें आई हैं। जबकि कुछ यात्रियों को भी मामूली चोटें आई हैं। अधिकतर यात्री पूरी तरह से सुरक्षित बताए जा रहे हैं।
हादसे के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है। बस सड़क से नीचे लुढ़ककर खेत में जा गिरी है। हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय लोगों ने तुरंत प्रभाव से राहत एवं बचाव कार्य शुरू कर दिया। सभी घायलों को बस से निकालकर उन्हें तुरंत प्रभाव से निजी वाहनों के माध्यम से नजदीकी अस्पताल पहुंचाया गया। डीएसपी सरकाघाट संजीव गौतम ने बताया कि पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है। घायलों को उपचार के लिए सरकाघाट ले जाया गया है।
