सोलन: अर्की बाजार में भीषण अग्निकांड, एक बच्चे की मौ**त, कई दुकानें जलकर राख
हिमाचल प्रदेश के जिला सोलन के अर्की बाजार में बीती रात करीब 1 बजे भीषण आग लगने से कई दुकानें राख हो गई। जैसे ही स्थानीय लोगों को इसका पता चला, फौरन दमकल विभाग को इसकी सूचना दी गई। दमकल विभाग की टीमों द्वारा आग पर काबू पाया गया। वहीं, इस अग्निकांड के बाद अर्की बाजार में अफरा तफरी का माहौल है। स्थानीय लोगों ने बताया कि जैसे ही यहां पर आग लगी, उन्होंने फायर ब्रिगेड को इसकी सूचना दे दी थी, लेकिन सुबह 7 बजे तक भी आग पर पूरी तरह से काबू नहीं पाया जा सका था।
एसपी सोलन गौरव सिंह ने बताया कि अर्की के पुराने बस स्टैंड में UCO बैंक के पास बीती देर रात आग लग गई है जिसमें एक 7-8 साल के बच्चे की मौत हो गई। वहीं कुछ लोगों के फंसे होने की आशंका है। उन्होंने कहा कि पुलिस और फायर विभाग की टीम मौके पर है, और एनडीआरएफ और एसडीआरएफ को भी बुलाया गया है। बता दें कि अर्की में लगी आग अब नियंत्रण में है, लेकिन अभी तक पूरी तरह से बुझाई नहीं गई है। आग बुझाने के लिए अर्की, बनलगी, सोलन, नालागढ़, बालुगंज और अंबुजा सीमेंट से 6 फायर टेंडर/वॉटर बाउसर मौके पर मौजूद रही।
