जयसिंहपुर : हिमांशु भट्टी ने अलग अंदाज मे दी पंजाबी गायक सिदधू मुसेवाला को श्रद्धांजलि
( words)
उपमंडल के अंतर्गत लोअर लंबागांव वार्ड नं छ:(पंडेहड़) से संबंध रखने बाला युवा कलाकार हिमांशु भट्टी चंडीगढ़ के आदर्श विद्यालय 9वीं का छात्र है। उसने अलग अंदाज में पंजाबी गायक सिद्धू मुसेवाला को अलग अंदाज में श्रद्धांजलि दी है। युवा कलाकर हिमांशु कई प्रतियोगिताओं में शामिल हो कर इनाम भी जीत चुका है। इस कलाकार के कई स्केच सोशल मीडिया पर अक्सर देखे जा सकते हैं। Himanshi Bhatti Arts के नाम से उनका पेज भी है। खास बात ये है की उन्होंने इस के लिए कोई प्रशिक्षण भी नहीं लिया है। उन्होंने खुद ही सोशल मीडिया पर आर्ट की जानकारी लेकर इस मुकाम को हासिल किया है।
