कांगड़ा : गुप्त नवरात्र पर श्री दुर्गा अष्टमी पर हिन्दू सर्व समाज धार्मिक व समाजिक संगठन ने बांटी निःशुल्क किताबें
मनोज कुमार । कांगड़ा
श्री दुर्गा अष्टमी क़े शुभ अवसर पर हिन्दू सर्व समाज धार्मिक व समाजिक संगठन पंजीकृत कांगड़ा ने कॉलेज रोड कांगड़ा क़े मुख्य दरबार के साथ कमल बुक स्टोर क़े पास हलवा प्रसाद का स्टाल लगाकर आने-जाने वाले राहगीरों के साथ-साथ स्कूल और कॉलेज के बच्चों को प्रसाद के रूप मे हलवा व धार्मिक किताबों मे हनुमान चालीसा, श्री दुर्गा चालीसा और शनिदेव चालीसा की मुफ्त मे किताबें बांटी गईं। ज्ञात रहे की संगठन द्वारा धार्मिक गतिविधिओं के साथ-साथ समाजिक सेवा मे भी अपनी बहुमूल्य सेवाएं प्रदान कर रहे हैं। हाल ही मे संगठन द्वारा बाहर से आए प्रवासियों और उनके छोटे-छोटे बच्चों द्वारा भीख मांग कर आने-जाने वाले राहगीरों और दुकानदाराें को परेशान कर रखा था। संगठन ने 1098 चाइल्ड हेल्प लाइन व स्थानीय पुलिस के सहयोग से रेस्क्यू किया था, जिसमे इनका कांगड़ा मे भीख मांगना बंद हो गया था।
अब कांगड़ा व आसपास के क्षेत्राें में बाहर से संदिग्ध लोगों की संख्या बड़ रही हैं, जिस पर इस संगठन ने चिता जताई हैं। संगठन ने निर्णय लिया है कि शीघ्र ही स्थानीय संगठनों द्वारा मिलकर इन पर भी रेस्क्यू किया जाएगा। इस मौका पर सैकड़ो लोगों ने प्रसाद लिया और किताबें प्राप्त कीं। मौका पर संगठन के अध्यक्ष श्याम वर्मा, उपाध्यक्ष सुमन महाशा, गौरव कथूरिया, महासचिव विनय गुप्ता, कोषाध्यक्ष सुदेश सहोंतरा, कार्यकारिणी सदस्य, मनोज, विशाल राज व कपिल के साथ-साथ गोलू, राजू, बिटू, अशोक चौधरी, जॉनी व तरुण त्रेहन ने समाजिक तौर पर अपनी निःस्वार्थ सेवाएं दीं। अब संगठन अपनी प्रस्ताविक गतिविधियाें को तेज कर देगा।
