कांगड़ा : हिन्दू सर्व समाज धार्मिक व समाजिक संगठन ने हिंदू नववर्ष में लहराया भगवा
मनाेज कुमार। कांगड़ा
हिन्दू सर्व समाज धार्मिक व सामाजिक संगठन कांगड़ा ने हिंदू नव वर्ष के उपलक्ष में सभी को बधाई एवं शुभकामनाएं दी। मौका पर आज संगठन के मुख्य कार्यालय कमल बुक स्टोर राजपूत सभा कांगड़ा में इकट्ठे हुए भारत माता की जयघोष के उपरांत राजपूत सभा प्रांगण में मां दुर्गा और भगवान शिव भोले को लड्डुओं का भोग लगाकर पूरे कांगड़ा शहर में नववर्ष के ध्वज लगाने की शुरुआत की। संगठन की ओर से 500 भगवा ध्वज नववर्ष के उपलक्ष्य में बनाए गए हैं, जिन्हें कांगड़ा की हर दुकान पर लगाकर हिंदू नववर्ष का शुभ संदेश दिया जाएगा।
ध्वज लगाने का काम संगठन के कार्यकर्ताओं ने जोर-शोर से शुरू कर दिया है, जिसमें कॉलेज रोड, मेन बाजार कांगड़ा, नेहरू चौक कांगड़ा, तहसील चौक कांगड़ा, मंदिर बाजार कांगड़ा, राजपूत सभा कंपलेक्स कांगड़ा और मंदिर बाजार कांगड़ा में भगवा ध्वज लगाए जा रहे हैं। इस मौका पर संगठन के अध्यक्ष श्याम वर्मा उपाध्यक्ष सुमन महाशा, महासचिव विनय गुप्ता, संगठन सचिव हरीश कुमार व कोषाध्यक्ष सुदेश सहोंतरा, कार्यकारिणी सदस्य अशोक वर्मा, अशोक कुमार, जन मानुष सेवा संगठन के अध्यक्ष पंकज ओबरॉय, वरुण त्रेहन (ननी) अन्य समाजसेवी हिंदुत्व से जुड़े लोगों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया।
