पालमपुर : 10 तारीख को झंडा रसम के साथ शुरू होगा होली मेला
( words)
प्रतिमा राणा। पालमपुर
घुग्गर कालीबाड़ी मंदिर में होली कमेटी की बैठक अध्यक्ष राजिंदर सिन्हा की अध्यक्षता में संपन्न हुई, जिसमें तय किया गया कि होली मेला 10 तारीख को झंडा रसम के साथ शुरू होगा। 14 तारीख को गणपति जी की झांकी निकाली जाएगी। 15 को एक झांकी, 16 को दो झांकिया होगी और 17 को महामाई की खूबसूरत झांकी निकाली जाएगी और 18 तारीख होली का समापन होगा। इस मौके पर अनूप शर्मा, अरुण शर्मा सुभाष कुमार, संतोष काका, राकेश पुरोहित, नरेश कुमार, राजेश डिंपू, संजीव बॉबी, दविंद्र डोहरु, चमन कुमार शशि चौहान, अनिल शर्मा, सुनील सोनू, अजय नाग, अनिल नाग, विकास, विवेक, अतुल नाग, पप्पु पाधा, शशि पाधा, दीप नाग व विजय कुमार सहित होली कमेटी के सदस्य उपस्थित रहे।
