HPBOSE 10th Result 2022: जवाली के अंतर्गत वार्ड नं-8 की नेहा ने प्रदेश भर में हासिल किया 9वां स्थान
( words)
जवाली विधान सभा क्षेत्र की नगर पंचायत जवाली के अंतर्गत वार्ड नं-8 की नेहा ने हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड द्वारा घोषित10वीं कक्षा के परिणाम में टॉप-10 में 9वां स्थान हासिल कर प्रदेश भर में अपने स्कूल का नाम रोशन किया है। नेहा ने 700 अंकों में से 685 अंक प्राप्त कर प्रदेशभर में अपनी काबिलियत का डंका बजाय है। नेहा के पिता सन्तोष कुमार शिक्षा विभाग में मुख्य शिक्षक के रूप में कार्यरत हैं जबकि माता रेखा देवी भी शिक्षा विभाग में बतौर भाषा अध्यापक कार्यरत हैं। नेहा ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता व गुरुजनों को दिया है। नेहा ने कहा कि वह डॉक्टर बनना चाहती है ।
