रोहड़ू से रिकांगपिओ जा रही HRTC बस दुर्घटनाग्रस्त, 22 लोग थे सवार
( words)
रोहड़ू से रिकांगपिओ जा रही हिमाचल पथ परिवहन विभाग की बस आज सुबह समरकोट के नजदीक सेरी नाला के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गई। बस में 22 लोग सवार थे। इनमें से 12 लोगों को हल्की चोटें आई है। हादसे में जख्मी हुए सभी लोगों को प्राथमिक उपचार के लिए सिविल अस्पताल रोड बुलाया गया है। डॉक्टरों के अनुसार इन्हें हल्की चोटें आई है जिन्हें प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी जाएगी। हादसे के कारणों का अभी तक पता नहीं लग पाया है। मिली जानकारी के अनुसार सभी यात्री सुरक्षित बताए जा रहें है। गौरतलब है कि यह हादसा सुबह के वक़्त हुआ है, ज़ब रिकोंगपीओ डिपो की बस रोहड़ू से वापस जा रही थी।
