जयसिंहपुर : टम्बर में निजी गाड़ी से पकड़ी 111 बोतलें शराब
( words)
जयसिंहपुर उपमंडल के तहत टम्बर के पास एक निजी गाड़ी से 111 बोतलें अवैध शराब बरामद की। जानकारी के अनुसार डीएसपी बी .डी.भाटिया को इस बारे में जानकारी प्राप्त हुई थी। डीएसपी भाटिया के दिशा निर्देश के अनुसार पुलिस थाना लंबागांव और पुलिस चौकी चड़ियार की मदद से पुलिस ने अवैध रूप से शराब ले जाती निजी गाड़ी को पकड़ लिया जिसमें 111 बोतलें शराब बरामद की। इसकी पुष्टि डीएसपी बी. डी. भाटिया ने की।
