देहरा : गौशाला बनूड़ी में बिक्रम ठाकुर ने किया सामूहिक श्रीमद्भागवत कथा का हुआ शुभारंभ
विनायक ठाकुर । देहरा
भारतीय संस्कृति विश्व में महान है इसका अनुसरण मानव कल्याण के लिए है। इसी भाव के साथ जसवां-प्रागपुर क्षेत्र के अंतर्गत बनूड़ी की गौशाला में सामूहिक श्रीमद्भागवत पुराण कथा का शुभारंभ बिक्रम ठाकुर उद्याेग श्रम एवं परिवहन मंत्री हि.प्र ने किया। बिक्रम ठाकुर ने कार्यक्रम में पधार कर सर्वप्रथम भगवान का पूजन किया। तदोपरांत गौशाला का निरीक्षण करते हुए गायों को पेड़े देकर कहा कि गौशाला में आकर मुझे बहुत प्रसन्नता है कि हिमाचल सरकार के द्वारा गायों की रक्षा के लिए किए गए प्रयास निश्चित रूप से साकार होते हुए दिख रहे हैं। मंत्री ने कहा कि उनके अपने विधानसभा क्षेत्र में इस तरह की गौशाला की व्यवस्था निश्चित रूप से सराहनीय है तथा मेरा समाज से भी निवेदन है कि वह भी गौरक्षा हेतु सरकार के साथ कंधे से कंधा मिलाते हुए भारतीय संस्कृति के संरक्षण के लिए कार्य करें।
इसी के साथ मंत्री ने कथावाचक डॉ.अभिषेक शर्मा जी से चर्चा करते हुए कहा कि हमारी सरकार संस्कृत एवं संस्कृति के संरक्षण के लिए कटिवद्ध है, जिसके फलस्वरूप संस्कृत को हिमाचल की द्वितीय राजभाषा स्वीकार किया गया है तथा प्रदेश के विद्यालयों में तृतीय कक्षा से संस्कृत का पाठन प्रारंभ किया जा रहा है। कथाव्यास डॉ. अभिषेक शर्मा ने कहा कि हम देश में मजबूत शासन के चलते राम मंदिर जैसे चिरलंबित कार्यों को पूरा होते हुए देख पा रहे हैं। इस अवसर पर रमेश चंद शर्मा, संजीव कुमार (संजू), शेषभूषण शर्मा व स्थानीय पंचायत के प्रतिनिधि मुख्य रूप से उपस्थित रहे।
