इंदौरा : राजकीय माध्यमिक पाठशाला बाड़ी/कंदरोडी में बच्चो को नशे से दूर रहने के लिए किया गया जागरूक
मनीष ठाकुर। इंदौरा
डमटाल / कंदरोड़ी - खंड इंदौरा के अंतर्गत पड़ते राजकीय माध्यमिक पाठशाला बाड़ी/कंदरोड़ी में वीरवार को हेल्थ वर्कर्स व स्कूल स्टाफ द्वारा सभी बच्चों को नशे से दूर रहने के लिए अवगत किया गया। इस दौरान हेल्थ वर्कर निर्मल देवी, सी.एच.ओ अलका शर्मा, आशावर्कर किरण देवी, जोती देवी, प्रधानाचार्य सुरेश धीमान, सरताज सिंह, दविंदर कुमार, करण बहादुर, डी.पी सचिंद्र कुमार व अन्य स्टाफ उपस्थित रहा। इसमें हेल्थ वर्कर निर्मल देवी ने कहा कि आज के समय में अधिकतर युवा वर्ग नशे की ओर झुक रहा है। युवा जो हमारे देश का उज्ज्वल भविष्य होते हैं, वे आज नशे की बुरी लत में पढ़कर अपने भविष्य के साथ खिलवाड़ कर रहे हैं। यहां तक आज के समय में पुरुष तो पुरूष बहुत सी महिलाएं भी नशे की चपेट में आ रही हैं। भारत में नशे का सेवन बिल्कुल हवा की तरह फैल रहा है और बहुत सी लोगों की ज़िंदगियाँ खराब कर रहा है जिसके लिए हम सभी को नशे से दूर रहना है, वही स्कूल के प्रधानाचार्य सुरेश धीमान ने कहा कि नशा एक धीमा जहर है जो धीरे-धीरे हमारे शरीर को खत्म कर देता है और कई घरों के चिराग़ बुझा देता है। नशे की लत एक ऐसी लत है जो एक बार लग जाए तो उससे पीछा छुड़वाना बहुत मुश्किल हो जाता है। इस मौके पर उन्होंने सभी बच्चों को कहा कि नशे से दूर रहें और आपने आस पास के लोगों को भी नशे से दूर रहने के लिए जागरूक करे ।
