देहरा : के.वि नलेटी में संकुल स्तरीय राष्ट्रीय एकता पर्व 2022 की प्रतियोगिताओं में विजेताओं का किया सम्मानित
विनायक ठाकुर । देहरा
केंद्रीय विद्यालय हमीरपुर में आयोजित संकुल स्तरीय प्रतियोगिताओं में केवि नलेटी के छात्र-छात्राओं ने परचम लहराया। इस प्रतियोगिता में छह केंद्रीय विद्यालयों के 250 बच्चों ने भाग लिया था। इस प्रतियोगिता में केवि नलेटी ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया है। समूह नृत्य व समूह गान में द्वितीय स्थान प्राप्त किया। वोकल म्यूजिक (ट्रेडिशनल फॉक) में कक्षा दसवीं की छात्र मारवी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। इंस्ट्रुमेंटल म्यूजिक में ईशान ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। क्लासिक डांस में कक्षा नौवीं की छात्रा आन्या चंडोक ने तृतीय स्थान तथा फॉक डांस में अंशिका कक्षा 12वीं की छात्रा ने भी तृतीय स्थान प्राप्त किया। कक्षा 12वीं के छात्र आर्यन ने फॉक डांस में प्रथम स्थान प्राप्त किया।
विजुअल आर्ट्स में राहुल धीमान व वंशिता ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। विद्यालय प्रचार्या स्वाति अग्रवाल ने अपने आशीष वचन में कहा कि विद्यालय ने 17 प्रतियोगिताओं में भाग लिया था और सोलह प्रतियोगिताओं में अपना स्थान सुनिश्चित किया। ये विद्यालय के लिए बड़े ही गर्व की बात है। प्राचार्या ने समस्त पुरस्कार विजेताओं व उनके मार्गदर्शक शिक्षकों को हार्दिक बधाई दी और कहा कि आप अपने कर्तव्य पथ पर इसी तरह आगे बढ़ते हुए विद्यालय का नाम रोशन करते रहो।
