देहरा : नगंल चौक में लुटेरों ने मकान के ताेड़े ताले, लाखों के गहने उड़ाए
विनायक ठाकुर । डाडासीबा
पुलिस चौकी डाडासीबा के निकटवर्ती पंचायत नंगल चौक के वार्ड-6 में लुटेरो ने रमेश कुमार पुत्र बैसाखी राम के रिहायशी मकान के ताले तोड़कर लाखों गहनाें के चाेरी हाेने का मामला सामने आया है। चाेरी की घटना का पता चलते ही पीड़ित परिजनों ने इस बारदात की सूचना डाडासीबा पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने अपनी तपतीश शुरु की है, पर लुटेरों का कोई अता-पता नहीं चल पाया है। लुटेरों ने इस बड़ी बारदात को उस समय अंजाम दिया है, जब घर के सभी लोग अपने किसी रिस्तेदार के घर शादी समारोह पर गए थे। पीड़ित रमेश कुमार ने बताया मेरे रिहासी मकान का ताला तोड़कर व कमरे में अलमारी का लॉकर तोड़कर एक सोने की नथ, एक सोने अगूंठी, एक चांदी की अंगूठी व 10 चांदी के गहने व नकदी पर हाथ साफ किया है।
पीड़ित रमेश कुमार ने कहा कि बारदात के दौरान हम परिवार सहित बेटी के घर अंब में गए थे, वहां पर मेरी बेटी की लड़की की शादी थी और हम परिवार सहित शादी में शामिल होने गए थे, घर पर कोई नहीं था। जैसे ही हम घर पहुंचे, तो घर के दरवाजे का ताला टूटा हुआ था और अंदर अलमारी का ताला तोड़कर चोर महंगा कीमती सामान पर हाथ साफ कर गए। यह जो भी गहनों की चोरी हुई है। मेरे बेटे की शादी के गहनों पर लुटेरों ने हाथ साफ किया है। इसमें हमारा लाखों का नुकसान हुआ है। मौके पर डाडासीबा पुलिस पहुंची थी। उधर, इस संबंध में पंचायत प्रधान अनीता कुमारी नंगल चौंक ने बताया चोरी होने की सूचना मुझे फोन द्वारा मिली थी। मैंने तुरंत डाडासीबा पुलिस चौकी को सूचित किया गया। पुलिस मौके पर मामले की छानबीन कर रही। उधर, इस संबंध में डाडासीबा पुलिस चौकी के प्रभारी सुरजीत सिंह पटियाल से बात की गई, तो उन्होंने बताया मौका पर पुलिस गई थी मामले की छानबीन की जा रही है।
