ज्वालामुखी मंदिर में गुप्त नवरात्रों का शुभारंभ
विनायक ठाकुर। ज्वालामुखी
विश्व विख्यात शक्तिपीठ श्रीज्वालामुखी मंदिर में गुप्त नवरात्रों का शुभारंभ हुआ ज्वालामुखी के विधायक एवं राज्य योजना बोर्ड के उपाध्यक्ष रमेश धवाला ने पूजा-अर्चना कर इस कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस मौके पर एसडीएम देहरा संकल्प गौतम मंदिर अधिकारी तहसीलदार विचित्र सिंह ठाकुर मंदिर न्यास ज्वालामुखी के सदस्य पुजारी वर्ग विभिन्न विभागों के अधिकारी कर्मचारी भाजपा कार्यकर्ता मौजूद थे। विश्व में शांति और जनकल्याण के लिए साल में दो बार गुप्त नवरात्रों का आयोजन धार्मिक स्थलों में किया जाता है। 9 दिन तक मंदिर में 71 पुजारी ब्राह्मण मां ज्वालामुखी के मूल मंत्र का जाप करते हैं। इसके अलावा बटुक भैरव गणेश गायत्री का जप और पाठ होता है।
धार्मिक अनुष्ठान के नौवें दिन विशाल यज्ञ और भंडारे का आयोजन किया जाता है। आज कन्या पूजन करके ब्राह्मणों पुजारियों को संकल्प देकर इस अनुष्ठान में बिठाया गया है। 9 दिन तक मां के दरबार में पूजा पाठ और जप पाठ होता रहेगा। 9 दिन बाद हवन की पूर्णाहुति होगी। इस मौके पर एसडीएम संकल्प गौतम ने कहा कि प्रशासन ने इस धार्मिक अनुष्ठान के लिए सभी कार्य पूरे कर लिए हैं और श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए विशेष प्रबंध किए गए हैं। ज्वालामुखी के विधायक रमेश धवाला ने समस्त देशवासियों को बधाई दी है और मां से प्रार्थना की है कि सभी सकुशल हो खुशहाल हो मां की कृपा सब पर बनी रहे।
