इंदाैरा: चुनावी अभियान को बढ़ाते हुए कांग्रेस प्रत्याशी मलेंद्र राजन ने विभिन्न क्षेत्राें में लाेगाें से मांगा सहयाेग
श्वेता शर्मा। इंदाैरा
चुनावी अभियान को बढ़ाते हुए इंदौरा से कांग्रेस प्रत्याशी मलेंद्र राजन ने बुधवार को टांडा , माण्ड मायानी, माण्ड सनोअर, मलकाना, माण्ड भोगरवां, इंदपुर, दुघ, टप्पा, भटोली, ढियाला, मकरोली, बास्सा, तलोटि, सबो दा लाध, काटल, मनवाल, तरिया सुगाला, नांगरवां, समाल में बैठकों में भाग लिया और जनता से सहयोग की अपील की है। उन्हाेंने ने लोगों को संबोधित करते हुए कहा की सभी मतदान करें, वे कांग्रेस पार्टी के पक्ष में मतदान कर कांग्रेस को विजय बनाएं। कांग्रेस की सरकार बनते ही सभी की मूलभूत सुविधाएं पूरी की जाएंगी। साथ ही हर क्षेत्र में ईमानदारी से विकास कार्य किए जाएंगे व सभी कि समस्याएं दूर की जाएंगी।
इस दौरान पूर्व प्रत्याशी कमल किशोर ने कहा की सभी अपना कीमती वोट मलेंद्र राजन को दें व कांग्रेस पार्टी को जिताएं। उन्होंने स्थानीय मुद्दों सहित रोजगार व योजना के लाभों के बारे में लोगों को अवगत करवाया। आज आयोजित बैठकों में करीब दस लोगों ने भाजपा छोड़ कांग्रेस का दामन थाम लिया है। इस दौरान मलेंद्र राजन के साथ, पूर्व कांग्रेस प्रत्याशी कमल किशोर, पूर्व मे रहें ब्लाॅक कांग्रेस कैमैटी के प्रधान ओम प्रकाश, विजय कुमार, जिला परिषद परवीं कुमार, BDC इंदौरा जस्वीर कटोच व नीरज कटोच सहित विभिन्न लोग शामिल रहे।
