मझीन में पलटी ज्वालामुखी से निर्दलीय प्रत्याशी अतुल चौधरी की गाड़ी
( words)
विनायक ठाकुर। ज्वालामुखी
ज्वालामुखी विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ रहे निर्दलीय उम्मीदवार अतुल कौशल अपने कार्यालय का उदघाटन करने ज्वालामुखी से मझीन जा रहे थे कि मझीन से पीछे एक मोड़ पर सामने से आ रही गाड़ी से बचते हुए उनकी गाड़ी बीच सड़क में पलट गई है। गाड़ी में बैठे निर्दलीय उम्मीदवार अतुल कौशल को टांगों व कंधों में चोटें आई हैं, जबकि गाड़ी का नुकसान हुआ है। उनके साथ गाड़ी में बैठे अन्य लोगों को भी मामूली चोटे आई हैं। फिलहाल निर्दलीय उम्मीदवार अतुल कौशल ठीक हैं। इस घटना के बाद वे आगामी अपने कार्यक्रम अनुसार मझीन के लिए रवाना हुए हैं। थोड़ी देर बाद वे अस्पताल मझीन के लिए रवाना होंगे, जहां वे अपने साथियों सहित चेकअप करवाएंगे।
