इंदौरा : ऐतिहासिक शिव मंदिर काठगढ़ में सैकड़ों श्रद्धालुओं ने किए भोले नाथ के दर्शन
( words)
पवित्र सावन मास के पांचवें सोमवार को प्राचीन एवं ऐतिहासिक शिव मंदिर काठगढ़ (इंदौरा) में रविवार रात तीन बजे मंदिर के कपाट खोले और विभिन्न प्रकार के शनान इत्यादि करवाकर स्वयं भू प्रकट आद शिवलिंग का अद्धभुत श्रृंगार करवाने के साथ ही श्रद्धालु भक्तों का आगमन शुरू हो गया। जय भोले के उद्घोष के साथ प्रभु प्रेमियों ने शिवलिंग पर विल्वपत्री इत्यादि अर्पित करते हुए भोलेशंकर के आगे शीश नवाजा। उसके बाद श्रद्धालु भक्तों द्वारा व सभा द्वारा लगवाए गए लंगर का भी आनंद लिया। यह प्रक्रिया शाम 4-5 बजे तक चलता रहा। हज़ारों की तादाद में शिव भक्तों ने दर्शन किए। सभा द्वारा मनाए जा रहे श्रावण मास महोतस्व में आज साध्वी सुश्री प्रियंका बाबा घ्याला (पंजाब) वाले जी ने अपनी मधुर वाणी से संगीतमय बनाते हुए सत्संग व प्रभु का गुणगान किया जिसे हज़ारो श्रद्धालुओं ने श्रवण किया।
सुधार सभा के प्रधान ओम प्रकाश कटोच व प्रेस सचिव सुरिंदर शर्मा ने जानकारी देते हुए कहा कि कल स्वंतत्रता दिवस के अवसर पर सभा द्वारा ध्वजारोहण किया जाएगा। इसके साथ ही आध्यात्मिक गुरु आचार्य सतीश शास्त्री पठानकोट वालों जी द्वारा दोपहर 2 बजे से 5 बजे तक शिव चर्चा के साथ साथ प्रभु की लीलाओं के बारे में प्रवचन दिए जाएंगे। इकसे साथ में कल मंदिर सुधार सभा के समस्त पदधिकारोयों की तरफ से भक्तों व क्षेत्रवासियों के लिए लंगर की व्यवस्था भी की जाएगी।
