इन्दौरा : कांगड़ा के 3 केंद्रों में गेहूं बेचने की प्रक्रिया जल्द होगी शुरू
जिला कांगड़ा में सरकार द्वारा गेहूं खरीदने के लिए तीन केंद्रों को खोला गया है, जिसमें इंदौरा के ठाकुरद्वारा फतेहपुर कार्यालय 1 नूरपुर के गुर्जर का तालाब में यह केंद्र बनाए गए हैं। इसके लिए एफसीआई एपीएमसी और जिला प्रशासन की ओर से सारी तैयारियां मुकम्मल कर ली गई है एसडीएम इंदौरा सोमिल गौतम ने बताया कि किसानों को अपनी फसल बेचने के दौरान किसी भी तरह की समस्या का सामना ना करना पड़े इसके लिए पूरे इंतजाम कर लिए गए हैं। वहीं कृषि प्रसार अधिकारी इंदौरा अमन ने बताया कि किसानों को अपनी फसल बेचने के लिए ऑनलाइन पंजीकरण करवाना पड़ेगा ऑनलाइन पंजीकरण के लिए किसानों को वही प्रक्रिया अपनानी पड़ेगी जो धान बिक्री के दौरान अपनाई गई थी। पंजीकरण के बाद किसानों की फसल के लिए बुकिंग की जाएगी। इस बुकिंग में जो टोकन किसानों को मिलेगा उसी के दौरान खरीद प्रक्रिया शुरू होगी। उन्होंने यह भी बताया कि यह प्रक्रिया 30 जून तक चलेगी किंतु किसान इस चीज से कहीं ना कहीं नाराज दिख रहे हैं। किसानों का कहना है कि पिछली बार की तरह भी जैसे धान की फसल के समय 6-7 दिन तक उन्हें अपनी बारी का इंतजार करना पड़ रहा था इस बार भी वह प्रक्रिया ना हो और ऊपर से कल से मौसम ने ली करवट बदल ली है जिससे कई स्थानों पर कल बारिश भी देखने को मिली थी और मौसम खराब होने के आसार से किसान भी कहीं न कहीं चिंतित नजर आ रहे है।
