इंदोरा : 14.10 ग्राम चिट्टा समेत युवक गिरफ्तार
( words)
जिला नारकोटिक्स टीम द्वारा आज गुप्त सूचना के आधार पर घर में छानबीन के दौरान 14.10 ग्राम चिट्ठा बरामद किया गया। थाना डमटाल के प्रभारी केसर सिंह ने बताया कि जिला नारकोटिक्स टीम द्वारा आज छन्नी में गुप्त सूचना के आधार पर एक घर में छापेमारी की गयी। इस दौरान करण लोधी के कमरे से जिला नारकोटिक्स टीम ने चिट्टा बरामद किया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।
