जवाली : प्रदेश सरकार की कल्याणकारी योजनाओं की नाटक के माध्यम से दी जानकारी
राजेश कतनौरिया। जवाली
सूचना एवं जन संपर्क विभाग के माध्यम से चलाए जा रहे विशेष प्रचार अभियान के तहत त्रिगर्त वसुंधरा रंगमंच के कलाकारों ने आज बुधवार को ज्वाली विधानसभा क्षेत्र के तहत वासा पंचायत में लोकनृत्य और नाटकों के माध्यम से लोगों को प्रदेश सरकार की कल्याणकारी योजनाओं बारे जानकारी दी। नाट्य दल के कलाकार रोहित वोहरा, शशि, मिस्टी, अशोक, प्रबोध, लेख राज व सौरव आदि कलाकारों ने प्रदेश सरकार द्वारा लोगों के कल्याणार्थ चलाई जा रही "मुख्यमंत्री गृहणी सुविधा योजना", "मुख्यमंत्री स्वावलंबन योजना", मुख्यमंत्री शगुन योजना", "सामाजिक सुरक्षा पेंशन" व "सहारा योजना" सहित अन्य योजनाओं बारे जानकारी दी। कलाकारों ने गीतों के द्वारा लोगों को नशे से दूर रहने तथा कोरोना प्रोटोकॉल का भी संदेश दिया।
