जयसिंहपुर : लाेगाें काे दी सरकार की विभिन्न जन कल्याणकारी योजनाओं की जनकारी
( words)
नरेंद्र धीमान। जयसिंहपुर
क्षेत्र के विधायक रवि धीमान ने आज पंचरुखी जोन के व्याड़ा बूथ पर लोगों को संबेधित करते हुए सरकार द्वारा चलाईं जा रही विभिन्न जन कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी जनता को दी तथा चल रहे विकास कार्यों पर भी चर्चा की। इस दौरान मौजूद सात महिला मंडलों को प्रोत्साहन राशि के रूप में 11-11 हजार की राशि के चैक प्रदान किए। बैठक के उपरांत लोगों की जन-समस्याओं से संबंधित आधिकतर मुद्दों के निपटारे किए गए तथा अन्य समस्याओं का संबंधित अधिकारियों को जल्द से जल्द निपटारा करने के निर्देश भी विधायक रवि धीमान ने दिए।
