पालमपुर : लोगों को स्वरोजगार आरंभ करने के लिए दी विभिन्न याेजनाओं की जानकारी
प्रतिमा राणा। पालमपुर
कंडवाड़ी मैदान, ननाहर पंचायत, पालमपुर में संसद सदस्य इंदु बोला गोस्वामी के प्रयासों से पंजाब नेशनल बैंक द्वारा युवाओं, सेल्फ हेल्प ग्रुप्स, महिला मंडल और हर वर्ग के लोगों को स्वरोजगार आरंभ करने के लिए, प्रधानमंत्री मुद्रा योजना तथा मुख्यमंत्री स्वावलंबन योजना के अंतर्गत विभिन्न कार्यक्रमों की जानकारी दी गई। उन्हें बताया गया कि कैसे आसान तरीके से बैंक से लोन लिया जा सकता है। अधिकारियों द्वारा उन्हें प्रोत्साहित किया गया तथा मौके पर ही फॉर्म भरवाए गए। इस कैंप के दौरान पंजाब नेशनल बैंक के कुलदीप कुमार कौशल एलडीएम तथा अरुण खन्ना, डीडीएम व अन्य अधिकारी उपस्थित रहे। कैंप के माध्यम से किसान सम्मान निधि के तहत किसान क्रेडिट कार्ड के संबंध में जानकारी दी गई।
सुकन्या समृद्धि योजना के विषय पर लोगों को जागरुक करने का कार्य भी किया गया। जब व्यक्ति कमाई नहीं करने की स्थिति में होता है वृद्धावस्था में पेंशन ही सहारा होता है, अटल पेंशन योजना के लाभ आमजन तक पहुंचाने का प्रयास इस कैंप के माध्यम से किया गया। सेलफ हेल्प ग्रुप से जुड़ने के लिए लोगों को मोटिवेट किया गया तथा आपस में अपना समूह बनाकर स्वयं एक-दूसरे की मदद से आगे कैसे बढ़ सकते हैं और समूह को सरल विधि से धन मुहैया कराने के लिए इस कैंप के दौरान जानकारी दी गई।
पशुपालन और मत्स्य पालन से युवाओं के लिए कैसे रोजगार के अवसर मिलेंगं, यह जानकारी भी अधिकारियों द्वारा दी गई। ससंद सदस्य इंदु बाला गोस्वामी द्वारा हर वर्ग के लोगों को प्रोत्साहित कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आत्मनिर्भर भारत के सपने को साकार करते हुए नए भारत का निर्माण किया जाए तथा उन्हें हर संभव रोजगार प्राप्त करने के लिए मदद देने की भी बात कही इस दौरान जिला परिषद सदस्य श्रेष्ठा ठाकुर भी उपस्थित थी।
