पालमपुर : इनर व्हील क्लब ने बच्चों को पिलाई दो बूंद जिंदगी की
( words)
प्रतिमा राणा। पालमपुर
इनर व्हील क्लब पालमपुर की अध्यक्षा नितिका जम्वाल सहित क्लब के सदस्यों ने प्रयास किया कि अधिक से अधिक बच्चों को पोलियो की दवा पिलाई जा सके। पल्स पोलियो अभियान के अंतर्गत लगभग छह से, सात बूथों पर जाकर पांच वर्ष से कम आयु वाले बच्चो का रिफ्रेशमेंट बांटा। इस अवसर पर नितिका जम्बाल ने डीईसीसी रजनी नेमी तथा पीडीसी चंदर कंवलजीत का विशेष रूप से धन्यावाद किया की वो समय-समय पर क्लब की गतिविधियों में अपना मार्ग दर्शन उन्हें देती रहती हैं, जिसके चलते इनर व्हील क्लब पालमपुर जनता की सेवा में जुटा है। इस अवसर पर सेक्रेटरी शम्मा शाहनी भी उपस्थित रही तथा अन्य सदस्यों में अनिता कपूर, विपना शर्मा तथा कविता मिन्हास उपस्थित रहीं।
