डाडासीबा : आईटीआई डाडासीबा में मनाया अंतरराष्ट्रीय मौखिक स्वास्थ्य दिवस
( words)
विनायक ठाकुर । डाडासीबा
राजकीय आईटीआई डाडासीबा में बुधवार को खंड चिकित्सा अधिकारी डॉ. सुभाष ठाकुर के आदेश अनुसार अंतरराष्ट्रीय मौखिक स्वास्थ्य दिवस मनाया गया, जिसमें दंत चिकित्सक डॉ. नवतेज सिंह द्वारा आईटीआई के विद्यार्थियों को मुख की बीमारियों और नियमित मुंख की सफाई के बारे में बताया गया। इसके उपरांत आईटीआई के विद्यार्थियों को फल बांटे गए तथा आईटीआई के प्राचार्य कुलदीप सिंह ठाकुर ने स्वास्थ्य विभाग की टीम का आभार जताया। इस अवसर पर डेंटल हाइजीनिस्ट राजदीप पठानिया और स्वास्थ्य कार्यकर्ता नरेश कुमार उपस्थित रहे।
