जसवां परागपुर-आईटीआई डाडासीबा में मनाया अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस
( words)
विनायक ठाकुर। जसवां परागपुर
आईटीआई डाडासीबा में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस आज मनाया गया। इस अवसर पर राजकीय आईटीआई डाडासीबा में भाषण प्रतियोगता और निवंध लेखन प्रतियोगता का आयोजन किया गया तथा महिलायों कि सुरक्षा व सशक्तिकरण के लिए संस्थान में महिला सुरक्षा शपथ अभियान चलाया गया। विभिन्न प्रतियोगिताओं में प्रथम, द्वितीय व तृतिय स्थान पर रहने वाली छात्राओं को पुरस्कार भी दिए गए। इस अवसर पर प्रधानाचार्य कुपदीप सिंह ठाकुर नें महिलाओं का दुनिया के हर क्षेत्र में योगदान के बारे में जानकारी दी और महिलाओं को अपने अधिकारों के लिए जागरूक होने के बारे में प्रेरित किया।
