कांगड़ा : एमसीएम डीएवी कॉलेज में मनाया अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस
मनाेज कुमार। कांगड़ा
एमसीएमडीएवी महाविद्यालय कांगड़ा में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में एक विशेष समारोह का आयोजन किया गया। इस विशेष समारोह में मुख्यातिथि के रुप में रिटायर्ड प्रो. अनीता वोहरा (एमसीएम डीएवी महाविद्यालय) ने शिरकत की। सभागार में पधारने पर मुख्यातिथि का प्रो. नीना गुप्ता, प्रो. मंजू पार्ती और प्रो. क्रांति मोदगिल द्वारा पुष्पगुच्छ प्रदान करके औपचारिक स्वागत किया गया। प्रो. मंजु पार्ती ने नारी सशक्तिकरण पर भी अपने विचार व्यक्त किए। मंच संचालन की भूमिका का निर्वहण डॉ सीमा देवी ने किया। उन्होंने वर्तमान में नारी की स्थिति पर कविता प्रस्तुत की। मुख्यातिथि ने अपने विशेष वक्तव्य में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के इस अवसर पर सभी को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि महिलाएं न केवल परिवार को अपितु राष्ट्र को भी उन्नत बनाने में महिलाओं ने अपना महत्वपूर्ण योगदान दे रही हैं।
इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ बलजीत सिंह पटियाल ने सभी महिला कर्मचारी वर्ग को शुभकामनाएं दी और कहा कि वर्तमान में महिलाएं ना सिर्फ पुरुषों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर चल रही हैं। अपितु उनसे एक कदम आगे ही हैं। चाहे शिक्षा का क्षेत्र हो, राजनीति का क्षेत्र हो, विज्ञान का क्षेत्र हो अथवा खेलकूद का क्षेत्र हो महिलाओं ने अपना वर्चस्व साबित किया है। इस विशेष आयोजन के अवसर पर महाविद्यालय के समस्त महिला कर्मचारी वर्ग उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में प्रोफेसर क्रांति मोदगिल ने सभी का धन्यवाद ज्ञापन किया और सभी को फूल प्रदान करके सम्मानित किया गया।
