कांगड़ा : खोली पंचायत में धूमधाम से मनाया अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस
फर्स्ट वर्डिक्ट। कांगड़ा
अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस ग्राम पंचायत खोली में आज बड़ी धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर ग्राम पंचायत प्रधान केवल चौधरी भी उपस्थित रहे और इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए महिला मंडल की महिलाएं गांव की अन्य महिलाओं ने भी बढ़-चढ़कर भाग लिया और जिसमें महिला मंडल के प्रधानों को भी सम्मानित किया गया। इस कार्यक्रम में प्रधान द्वारा स्वच्छता के बारे में नशा मुक्त और सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं के बारे में महिलाओं को जागरूक किया गया, जिसमें श्रम कल्याण विभाग की सरकारी योजनाओं के बारे में भी जानकारी दी गई।
इस अवसर पर वार्ड सदस्य सोनू कुमार, कामना देवी, सुनना देवी, अनीता देवी, विक्रम सिहं, प्रेमलता, विजेंद्र सिंह, महिला मंडल प्रधान स्वर्ण कांता, नविता देवी, ललिता देवी, नीलम देवी, चंचला, अनीता देवी, नीलम रेखा, कंचना देवी, रमना देवी, सुनीता देवी, सुषमा देवी, रेखा देवी, चैचंला देवी, सुदर्शना देवी व विमला देवी इत्यादि महिलाओं ने इस महिला दिवस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए अंत में पंचायत के प्रधान केवल चौधरी ने सभी महिलाओं का धन्यवाद किया और उन्होंने कहा कि इस तरह के कार्यक्रम मे गांव के प्रत्येक वर्ग को भाग लेना चाहिए, जिसमें हमारे गांव की महिलाएं अब्बल रहती हैं। इसके लिए मैं उन का तहेदिल से आभार व्यक्त करता हूं।
