कांगड़ा: पंचायत जमानाबाद में धूमधाम से मनाया अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस
फर्स्ट वर्डिक्ट। कांगड़ा
विकास खंड कांगड़ा के तहत पढ़ने वाली ग्राम पंचायत जमानाबाद में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस धूमधाम से मनाया गया। इस मौके पर महिला ग्राम सभा का भी आयोजन किया गया, जिसकी अध्यक्षता संतोष कुमारी ने की। इसमें इस अवसर पर संतोष कुमारी ने उपस्थित महिलाओं को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस की शुभकामनाएं दी और उनके अधिकारों के बारे में जानकारी दी। इसके साथ ही यहां पर उपस्थित महिलाओं ने रंगारंग कार्यक्रम भी किया। इस अवसर पर जल शक्ति मिशन के तहत कपिल कुमार ने लोगों को जल ही जीवन है के तहत जानकारी उपलब्ध करवाई।
इस अवसर पर ग्राम पंचायत प्रधान कुलदीप चौधरी ने उपस्थित सभी महिलाओं को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस की शुभकामनाएं दी। उन्होंने महिलाओं को उनके अधिकारों व कर्तव्यों के बारे में अवगत करवाया और उन्होंने उपस्थित महिलाओं को सरकार की कल्याणकारी योजनाओं के बारे में भी जानकारी दी। इस अवसर पर ग्राम पंचायत प्रधान कुलदीप चौधरी उप प्रधान अशोक कुमार ग्राम सभा प्रधान संतोष कुमारी, पंचायत सचिव अश्विनी कुमार, सभी पंचायत जनप्रतिनिधि और कई ग्रामीणों इस कार्यक्रम में अपनी उपस्थित दर्ज करवाई।
