कांगड़ा : ज्ञान ज्योती शिक्षा महाविद्याालय में मनाया अंतरराष्ट्रीय योग दिवस
मनाेज कुमार। कांगड़ा
ज्ञान ज्योती शिक्षा महाविद्याालय राजोल मे अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाया गया। योग दिवस के अवसर पर पंतजलि योगपीठ कंागड़ा की और से ओंकार गुुलेरिया, हरनाम सिंह चम्बयाल ने महाविद्याालय के छात्र-छात्राओं व शिक्षको को योग करवाया। इस योग में महाविद्याालय की प्राचार्या विजेयता चौधरी व शिक्षको ने भी भाग लिया। उन्होंने भी योग किया योगासन करवाते हुए ओंकार गुलेरिया ने हमारे शरीर में होने वाले फायदों के बारे में बताया। उन्होंने छात्र-छात्राओं को कई आसन भी सिखाएं। उन्हाेंने बताया कि जो लोग नियमित रूप से योग को अपनी दिनचर्या में शामिल करते हैं, उन्हें कोई भी बिमारी नहीं होती है। योग करने से कई रोग दूर होते हैं। साथ ही उन्होंने हमे वेद शास्त्रों के बारे मे भी ज्ञान प्रदान किया ज्ञान ज्योती शिक्षा महाविद्याालय की प्राचार्या विजेयता चौधरी ने भी योग का महत्व बताते हुए सभी को इससे जुड़ने के लिए प्ररित किया। साथ ही पंतजलि योगपीठ कांगड़ा की और से आए ओंकार गुुलेरिया हरनाम सिंह चंबियाल को समृति चिन्ह देकर सम्मानित किया।
