देहरा : परागपुर में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिकाओं के साक्षात्कार स्थगित
( words)
विनायक ठाकुर। देहरा
बाल विकास परियोजना अधिकारी परागपुर जीत सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि परागपुर में 23 मार्च को एसडीएम देहरा की अध्यक्षता में होने वाले आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिकाओं के साक्षात्कार को प्रशासनिक कारणों के चलते स्थगित कर दिया गया है। उन्होंने बताया कि यह साक्षातकार अब 30 मार्च को दोपहर 2 बजे आयोजित किए जाएंगे।
