इंदौरा : तड़ोली-बरोह संपर्क मार्ग दे रहा हादसों को न्योता
मंडल फतेहपुर के तहत सड़कों का हाल बद से बदतर हो गया है। बहन में सफर करना जान को जोखिम में डालने के बराबर है। जनता काफी समय से सड़कों की खराब स्थिति को लेकर प्रशासन व विभाग को अवगत करवा चुकी है, लेकिन स्थिति सुधारने की ओर कोई ध्यान नहीं दे रहा है। तड़ोली-बरोह संपर्क मार्ग हादसों को न्योता दे रहा है।
नंगल पंचायत बीडीसी जितेंद्र पठानिया, प्रधान करनैल गुलेरिया, महिंद्र, तिलकराज विजय गुलेरिया, ज्ञान चंद, गगन सिंह, ओंकार आदि का कहना है कि संपर्क मार्ग की हालत बदतर होती जा रही है। इसके अलावा फतेहपुर बड़ोखर संपर्क मार्ग का भी हाल किसी से छिपा नहीं है। लोगों ने आरोप लगाया है कि मुख्यमंत्री हेल्पलाइन ऐप पर की गई शिकायतों के लिए दबाव बनाया जाता है। इस संबंध में कहा जाता है कि जब तक वह कहते वापस नहीं लेंगे तब तक काम नहीं होगा। लोगों ने दोनों संपर्क मार्गों पर तारकोल बिछाने की मांग की है। वहीं इस संबंध में लोक निर्माण विभाग फतेहपुर के अधिशाषी अभियंता अरुण विशिष्ठ ने बताया कि जब फतेहपुर-बडूखर सड़क मार्ग का निर्माण किया जाएगा तभी अन्य संपर्क मार्गों को भी ठीक कर लिया जाएगा।
