जयसिंहपुर : पंचरुखी में 29 जुलाई को जनसभा को संबोधित करेगें मुख्यमंत्री जयराम
( words)
29 जुलाई को प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर जयसिंहपुर विधानसभा के क्षेत्र पंचरुखी में स्वामी विवेकानंद स्टेडियम पंचरुखी में जनसभा को संबोधित करेंगे तथा करोड़ों रुपये से बने भवनों का उद्घाटन करेगें। इस दौरान सीएम जयसिंहपुर में बने सिविल हॉस्पिटल के नए भवन का उद्घाटन व अग्निशमन विभाग के बने नए भवन का उद्घाटन, लोअर लंबागांव में बने बीडीओ दप्तर का उद्घाटन, लंबागांव में नवनिर्मित पुल का उद्घाटन, आईटीआई लाहडू का उद्घाटन करंगे। वहीं सीएम जयराम तथा पंचरुखी में तीन करोड़ पचास लाख की लागत से उप -तहसील भवन का शिलान्याय भी करंगे।
