जयसिंहपुर महाविद्यालय ने मनाई बिरसा मुंडा जयंती
भाषण प्रतियोगिता, कविता पाठ, देश भक्ति गीत का किया किया आयोजन
नरेद्र ठाकुर। जयसिंहपुर
कवर दुर्गा चंद राजकीय महाविद्यालय जयसिंहपुर में आज बिरसा मुंडा जयंती मनाई गई, जिसके अतंर्गत भाषण प्रतियोगिता, कविता पाठ व देशभक्ति गीत का आयोजन किया गया। भाषण प्रतियोगिता में कनिका, तरूण ने भाग लिया। कविता पाठ में अंकिता, शिवानी, तनवी तथा देश भक्ति में आकांक्षा व करवा ने भाग लिया। इस कार्यक्रम का संचालन प्रो. नविता द्वारा किया गया। इस अवसर पर डॉ. सुरजीत सिंह राणा मुख्यातिथि के रूप में उपस्थित रहे तथा उन्होंने विद्यार्थियों को बिरसा मुंडा के स्वतंत्रता संग्राम में योगदान के बारे में बताया। इस अवसर पर प्रो. नविता प्रो. विजय, गगन दीप मौजूद रहे। इस अवसर पर अंजलि, अमन, रोहित, रमन, सोनिका, सोनाली, राधिका, अभिषेक, पंकज, रूहानी निर्मल, शगुन, रिया, शिवानी, पल्लवी, पलक, पवन, कंचन, प्रियंका व नरेंद्र आदि विद्यार्थी भी मौजूद रहे।
