जयसिंहपुर: सरकार बेरोजगार युवाओं को रोजगार उपलब्ध करवाने में पूर्ण रूप से विफल : सुशील कौल
किसान कांग्रेस प्रवक्ता सुशील कौल ने किसानों एवं बागबानों के हक की आवाज उठाते हुए कहा कि विधानसभा क्षेत्र जयसिंहपुर के क्षोर आलमपुर - बाग में आवारा पशुओं एवं जंगली जानवरों द्वारा फसलों का भारी नुकसान किया जा रहा है। एक ओर जहाँ भौगोलिक परिस्थितियों के कारण पिछड़ा क्षेत्र जयसिंहपुर में रोजगार के साधन बिल्कुल शून्य मात्र है वहीं सरकार बेरोजगार युवाओं को रोजगार उपलब्ध करवाने में पूर्ण रूप से विफल रही है। इसके ठीक विपरीत किसानों एवं बागवानों की आय का एकमात्र साधन खेती-बाड़ी है जिसे बचाने में भी सरकार पूर्ण रूप से विफल साबित हो रही है। शासन एवं प्रशासन से गुहार लगाई जाती है कि किसानों एवं बागवानी की फसलों को जंगली जानवरों व आवारा पशुओं से बचाने के लिए सरकार उपयुक्त कदम उठाए ताकि गरीब किसान बागवान भी अपनी जिंदगी का गुजर-बसर कर सकें।
