जयसिंहपुर : गुरु नीरा चौहान को राज्यसभा सासंद इंदु गोस्वामी द्वारा किया गया सम्मानित
( words)
नरेंदर डोगरा । जयसिंहपुर
अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष पर भाषा कला एवं संस्कृति अकादमी शिमला के द्वारा शास्त्रीय संगीत में नारी शक्ति पुरस्कार से सुभाषिनी संगीत एवं नृत्य कला संस्थान पंचरुखी की निर्देशक एवं संगीत गुरु नीरा चौहान को राज्यसभा सांसद इंदु गोस्वामी ने प्रशस्ति पत्र तथा पुरस्कार देकर सम्मानित किया। नीरज चौहान वर्ष 2015 से ही लोक संस्कृति के संरक्षण संवर्धन व प्रसार के लिए कार्य कर रही हैं। इसके साथ साथ शास्त्रीय संगीत, लोक नृत्य, लोक रंगमंच, पर अभिनय का प्रशिक्षण देकर प्रदेश की लोक संस्कृतिक धरोहर के सरंक्षण में महत्वपूर्ण कार्य कर रही है।
