जयसिंहपुर: शादी समारोह में कोविड गाइडलाइंस का पालन जरूरी-एसडीयम
( words)
एसडीयम पवन शर्मा ने कहां कि शादी समारोह शुरू हो चुके है। ऐसे में कोविड नियमों का पालन करना आवश्यक है। उन्होंने कहां कि हिमाचल सरकार द्वारा जो भी गाइडलाइन जारी की गयी है उसका पालन करें। उन्होंने बताया कि खुले स्थान पर होने वाले समारोह में 300 लोगों को सम्मिलित होने की अनुमति है जबकि हॉल आदि में आयोजित कर्यक्रमों में 100 लोग ही शामिल हो सकते है। पवन शर्मा ने कहां कि अधिकारी शादी समारोह में नजर बनाए रखे हुए है जो भी नियमों का उल्लंघन करेगा उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
