जयसिंहपुर : कुलवंत राणा द्वारा किया जाएगा कुंज्जेश्वर महादेव शिवरात्रि मेले का समापन
( words)
फर्स्ट वर्डिक्ट | जयसिंहपुर
कुंज्जेश्वर महादेव मंदिर लंबागांव शिवरात्रि के महापर्व पर होने वाला मेला एक मार्च को शुरू होगा और चार मार्च को इस मेले का समापन होगा। ग्राम पंचायत लंबागांव के प्रधान सुमन मेहरा ने बताया कि मेले में हर वर्ष की भांति इस बार भी दंगल का आयोजन किया जाएगा। जिसमें विजेता को 11000 रुपए और उप विजेता को 7100 रुपए दे कर सम्मानित किया जाएगा। मेले का समापन लंबागांव के ब्लॉक चेयरमैन कुलवंत राणा द्वारा किया जाएगा।
