जयसिंहपुर : ओवर हैड टैंक का निर्माण करवाने के लिए स्थानीय जनता ने व्यक्त किया सरकार का आभार
( words)
जयसिंहपुर विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत ग्रांम पंचायत कर्णघट में एक लाख लीटर स्टोरेज क्षमता बाले ओवर हैड टैंक का निर्माण कार्य शुरू हो चूका है। इसके लिए ग्राम पंचायत व स्थानीय जनता की ओर से मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर, जल शक्ति मंत्री महेंद्र सिंह ठाकुर व स्थानीय विधायक रविंद्र रवि धीमान का आभार व्यक्त किया गया है। वही लोगों का कहना है कि जयसिंहपुर के क्षेत्र में पानी कि समस्या दिन प्रति दिन बढ़ती जा रही थी, लेकिन अब यहाँ पानी के टैंक का निर्माण कार्य शुरु होने से स्थानीय जनता ने खुशी जाहिर की है।
