जयसिंहपुर: ग्राम पंचायत टम्बर की प्रधान नेहा पर किसी अज्ञात व्यक्ति ने किया हमला
( words)
उपमंडल के तहत ग्राम पंचायत टम्बर की प्रधान जो कि हिमाचल की सबसे कम आयु की प्रधान नेहा वर्मा पर सोमवार सुबह उनके पंचायत घर टम्बर में किसी अज्ञात व्यक्ति ने हमला किया है। 22 बर्षीय नेहा अपात्र लोगों को बीपीएल से निकालने व नशा माफिया पर लगाम लगाने को लेकर प्रदेश भर में चर्चित हुई हैं। अभी हाल ही उनकी उपलब्धियों को देखते हुए हिमाचल दस्तक के कार्यक्रम में नारी तू नारायणी में हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने नेहा वर्मा को सम्मानित किया है। इस सम्बंध में पुलिस थाना लम्बागांव पुलिस ने जयसिंहपुर अस्पताल पहुुंच कर प्रधान नेहा वर्मा का मेडिकल करवाया और मामला दर्ज कर आगामी छानबीन शुरू कर दी है।
