जयसिंहपुर : मौसमी आपदा में लोगों की जान बचाने वाले लोगों को किया गया सम्मानित
( words)
ग्राम पंचायत आलमपुर में ग्राम सभा का आयोजन किया गया। इस सभा में विशेष रूप से प्रधान शकुंतला देवी मौजूद रही। सभा के दौरान उन्होंने आलमपुर के तैराक जिन्होंने बरसात में आई हुई आपदा के समय थुरल और लंबागांव में ब्यास नदी में फंसे लोगो की जान बचाई थी, उन यवाओं को सम्मानित किया। वही प्रधान शंकुतला देवी ने अपनी तरफ से इन युवाओं को 5000 रुपए की विशेष राशि प्रदान की। इस दौरान ग्राम सभा में लोगों की समस्याओं को भी सुना गया और अधिकतर समस्यायों का मौके पर समाधान किया गया। इस सभा में प्रधान शकुंतला देवी, उप प्रधान संतोष कुमार के साथ समस्त पंचायत के प्रतिनिधि भी मौजुद रहे।
