जयसिंहपुर : सात दिवसीय एनएसएस शिविर हुआ संपन्न
( words)
नरेंद्र/ जयसिंहपुर
राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय लंबागांव में सात दिवसीय एनएसएस शिविर का सोमवार को समापन स्कूल प्रबंंधक समिति के अध्यक्ष व ग्राम पंचायत के उप प्रधान हरि दास ने किया। विद्यालय के प्रधानाचार्य ने छात्रों को एनएसएस के महत्व व गतिविधियों के प्रति जागरूक किया। एनएसएस महिला प्रभारी डा. वनिता राणा व पुरुष प्रभारी राजेश शर्मा ने स्वयंसेवियों को एनएसएस के उद्देश्य व महत्व को जीवन में अपनाने के लिए प्रेरित किया। पलक व निखल को सर्वश्रेष्ठ स्वयं सेवक चुना गया।
