देहरा :जसबीर गुलेरिया बने द स्टेट ट्रांसपोर्ट डिवेलपमेंट एंड रोड सेफ्टी काउंसिल के सदस्य
( words)
उपमंडल देहरा के अन्तर्गत पड़ती पंचायत खैरियां के स्थानीय निवासी एवं उक्त पंयायत के उपप्रधान जसबीर गुलेरिया को द स्टेट ट्रांसपोर्ट डिवेलपमेंट एंड रोड सेफ्टी काउंसिल का सदस्य मनोनीत किया है। काउंसिल द्वारा एक नोटिफिकेशन जारी की गई है जिसमें जसबीर गुलेरिया का नाम भी शामिल है। जसबीर गुलेरिया द्वारा इस उपलब्धि के लिए प्रदेश में उद्योग एवं परिवहन मंत्री बिक्रम सिंह ठाकुर का विशेष रूप से धन्यवाद किया है। वहीं उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा उनको इस ओहदे से नवाजने के लिए धन्यवाद सहित शुक्रगुजार है, साथ ही वह काउंसिल द्वारा दी गयी इस नियुक्ति का हर सम्भव तरीके से निर्वाहन करेंगे।
