जसवां-परागपुर : गरली की 34 वर्षीय विवाहिता महिला ने निगला जहर, टांडा मेडिकल कालेज कांगड़ा मे तोडा दम
गरली की 34 वर्षीय विवाहिता महिला ने अचानक सलफास जहर निगल कर अपनी जान देने का मामला सामने आया है। मृतका की पहचान आहूति शर्मा के रुप मे हुई है। उक्त महिला करीब दो वर्षीय बेटे की मां बताई जा रही है। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची रक्कड़ पुलिस ने शव को कब्जे मे लेकर विभिन्न धाराओ सहित कारवाई शुरु की है। उक्त महिला ने जहर निगल कर जान कैसे दे दी यह तो पुलिस की जांच के बाद ही तय हो पाएगा। कहा जा रहा है कि उसका पति मुम्बई व सास दिल्ली मे होने के कारण वह कुछ दिनो से लगातार अपने मासूम बेटे को लेकर मायके मे रह रही थी। शुक्रवार पहली जुलाई को अचानक सुबह मृतका अपने मायके से यह कह कर निकली थी कि गरली आंगनवाड़ी से उसे बच्चे के लिए राशन मिलेगा और वहां लेने जाएगी। मृतिका बीते कल अपने मायके से बहाना बनाकर करीब 80 किलोमीटर दूर गरली पहुंची। लिहाजा मृतका के सुसराल मे यहां कोई भी व्यक्ति न होने के कारण वह नीचे ब्यास नदी चम्बापतन चली गई और वहां रात के अन्धेरे में उसने गत रात करीब साढे सात बजे सलफास जहर की गोलियां खा ली और जहर खाने के बाद मृतका ने इस बात की जानकारी फोन पर अपने पति को भी दी। लिहाजा महिला की सेहत बिगडते देख उसे उपचार हेतु सिविल अस्पताल गरली पहुंचाया गया लेकिन वहां उसकी सेहत ज्यादा बिगड़ते देख डाकटरो ने उसे प्राथमिक उपचार के बाद टान्डा मेडिकल कालेज कांगड़ा के लिए रैफर किया,लेकिन वहा उसने दम तोड दिया।
खबर की पुष्टि करते हुए पुलिस थाना रक्कड़ प्रभारी चिरंजीलाल शर्मा ने कहा कि उक्त महिला ने जहर क्यों निगला इस बारे में दोनों पक्षों के ब्यान कलमबद किए जा रहे है। लिहाज़ा मृतका का शव पोस्टमॉर्टम के बाद परिजनो को सौंपा गया है। पुलिस उक्त मामले की हर पहलू पर जांच कर रही है ।
