जसवां परागपुर : जन कल्याण महासभा ने मनाई महात्मा ज्योतिराव फुले की जयंती
विनायक ठाकुर/जसवां परागपुर
अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, अन्य पिछड़ा वर्ग ने अध्यक्ष अशोक मेहरा की अध्यक्षता में (अशोका मैरिज पैलेस) नंगल चौक में महात्मा ज्योतिराव फुले की जयंती मनाई। इसमें काफी संख्या में आए लोगों ने अपनी उपस्थिति दर्ज करवाई। अनेक वक्ताओं ने अपने विचार व्यक्त किए। अध्यक्ष अशोक मेहरा ने सर्वप्रथम महात्माजी की प्रतिमा के सम्मुख पुष्प अर्पित करते हुए, उनके जीवन पर प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि ज्योतिराव फुले ने किस तरह समाज के लोगों को शिक्षा की ओर अग्रसर किया और एक सूत्र में पिरोने का कार्य किया। आज से पहले अपने समय में उन्होंने बहुत कठिनाइयां झेलीं, उनके समय में शिक्षा का अभाव था। कुछ लोग उनका मजाक उड़ाते थे, परंतु उन्होंने कभी किसी का बुरा नहीं माना और लक्ष्य को निर्धारित कर सफलता प्राप्त करते हुए शिक्षित बने। उन्होंने समाज के युवक व युवतियों को शिक्षित बनकर देश व समाज का नाम रोशन करने की अपील की।
